साई कालेज आफॅ फार्मेसी में डा .ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गयी
मऊ में स्थित, साई कालेज आफॅ फार्मेसी सिकटीया,मऊ में सोमवार को डा .ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी कि पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया । इसमे साई कालेज के प्रबन्धक अखिलेश राय ने बताया कि देश के मिसाइल मैन और पूर्व राष्टपति स्वर्गीय डा. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के जिदगी से ऐसे किस्से हैं जो आपने सुने होंगे। डा .ए.पी.जे.अब्दुल कलाम ज्ञान के भूखे थे और उनके पास दुसरों के भीतर भी ज्ञान की भूख जगाने की क्षमता थी। डा .ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी ने हमेसा विकास की बात की , फिर वह डेवल्पमेंट समाज का हो या फिर किसी व्यक्ति का हो। वही प्रधानाचार्य अजय कुमार ने कहा कि डा .ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी वैज्ञानिक होने के साथ साथ एक मनोवैज्ञानिक भी थे। उन्हें लोगों का चेहरा पढना आता था। वो जिसका भी चेहरा एक बार पढ लेते उसके बारे में बता दिया करते थे। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय कुमार, अशजद कमाल व अध्यापकगण अखिलेश सिंह, अश्वनी सिंह,अभिषेक विश्वकर्मा , प्रखर राय, अकिंत सिंह चौहान , व विवेक पाण्डेय, प्रिति आनन्द , अमृता सिंह भी उपस्थित थे ।

