वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही ने जड़ा युवक को थप्पड़ किया थाने में बंद
मऊ। जनपद के रानीपुर थाना अंतर्गत पलिया बाजार में एक बाइक पर जा रहे तीन युवकों को उनको पुलिस ने रोका तथा गाड़ी का कागजात मांगा जिस पर युवकों ने गाड़ी का कागजात दिखाया। फिर बाइक सवार और पुलिस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर पुलिस ने युवक को झापड़ रसीद कर दिया। बाइक सवार का कहना है कि उसका कागजात सही था, पुलिस उससे पैसा मांग रही थी उनके द्वारा पैसा ना देने पर सिपाही कहासुनी को उतारू हो गया। जिस पर सिपाही ने थप्पड़ मार दिया। युवकों ने कहा कि पुलिस रिश्वत मांग रही थी, उधर पुलिस ने तीनों युवकों को उठा कर थाने ले गई। इस मामले में रानीपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि तीनों युवक की एक बाइक पर सवार थे और उसने सिपाही की गाड़ी में टक्कर मार दिए जिससे युवकों का संबंधित धाराओं में चालान किया गया है।
Mau City की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://mau.nic.in

