“जार्ज” भारत का एक महान राजनेता…
( आनन्द कुमार )
नेता बनना तो आसान है लेकिन जार्ज बनना मुश्किल, एक ऐसा नेता जो सत्तारूढ़ सरकार की चूलें हिला देता था, सरकार इतना कांपती थी की ऐसे मजदूर व सच्चे समाजवादी नेता को हथकड़ी व जंजीर लगाकर गिरफ्तार करती थी। आज ऐसे नेताओं की संख्या शून्य सी है, जो जनता के लिए आंदोलन कर सके। अबके नेता संवेदनहीन व संवेदनशून्य से हैं उन्हें जनता के दर्द व संवेदना से कोई लेना-देना नहीं है। वे धर्म जाति की राजनीति में उलझे हैं और कैसे कुर्सी पायें इसी में सुलझने व सुलगने का प्रयास करते हैं। आज कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी में जार्ज फर्नांडीज जैसे सरीखे नेता की सख्त आवश्यकता थी। अगर आज जार्ज होते तो सरकारें, कम्पनी, कारखाने व उद्योग वाले मजदूरों के साथ लाकॅ डाउन की अवधि में उनकी आवश्यकताओं की अनदेखी नहीं कर पातें। सरकार कोई भी हो चाहे गद्दी पर बैठने वाला कितना भी ताकतवर क्यों न हो जार्ज फर्नांडीज से वह कांपता जरूर था।
जार्ज जी अब आप दुनिया में नहीं हैं लेकिन आपकी यादें अविस्मरणीय हैं। आपको भारत की वर्तमान पीढ़ी भले देख व सुन नहीं पायी लेकिन आपको पढ़कर जरूर वे आपके सपनों के भारत की कल्पना करेगी। आपको पढ़ेगी तो इंदिरा गांधी, राजीव गाँधी, अटल बिहारी वाजपेयी सरीखे नेताओं को भी पढ़ेगी, वे वर्तमान के नरेन्द्र मोदी सरकार को भी पढ़ेगी और उनका कार्य को देखकर कुछ अपने मन की गढ़ेगी। भारत आपको याद करता रहेगा। हे देश के मजदूरों, मजलूमों के जननायक हम नतमस्तक हैं आपके देश के प्रति धर्म व कर्म पर।

