अपना जिला

विश्व साइकिल दिवस पर वेदान्त क्रिकेट एसोसिएशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने निकाली साइकिल रैली

मऊ। जिस प्रकार से हमारा जलवायु ,वातावरण प्रदूषित होता जा रहा है वो कही न कही हमारे दिनचर्या के ऊपर निर्भर करता है जिस प्रकार कोरोना जैसी बीमारी जन्म ली है ठीक उसी प्रकार आने वाले समय में अगर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का प्रयास नही किया गया तो उससे से भी भयंकर बीमारी जन्म ले सकती है। कोरोना कॉल में जिस तरह लोग ऑक्सीजन के लिए भटक रहे थे वो हम सब के गलती का देन है अगर हम लोग अपने वैवाहिक वर्षगाँठ, जन्मदिन या किसी भी शुभ अवसर पर पार्टी का आयोजन करते ठीक उसी प्रकार हम पार्टी के साथ साथ अगर कम से  कम 2 वृक्ष लगाए तो हमारी आने वाली पीढ़ी को शायद ऑक्सीजन के लिए दर दर भटकना न पड़े आज इसी के प्रति जागरूक करने के लिए वेदान्त क्रिकेट एसोसिएशन एंड वेलफेयर सोसाइटी-मऊ व वेदान्त क्रिकेट क्लब मऊ के खिलाड़ियों के द्वारा कोरोना के गाइड लाइन का पालन करते हुए साइकिल जागरूकता रैली निकाला जिसमे लोगों को पर्यावरण को शुद्ध व शरीर स्वस्थ रखने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया। सब देशवासियों से वेदान्त क्रिकेट एसोसिएशन एंड वेलफेयर सोसाइटी-मऊ व वेदान्त क्रिकेट क्लब मऊ के कोच/ सचिव  सुन्दरम दुबे  यही निवेदन करता हूँ  कि छोटे छोटे कामों के लिए हम मोटर वाहन का कम प्रयोग करे और ज्यादा से ज्यादा साइकिल का प्रयोग कर पर्यावरण के साथ साथ अपने जीवन व दूसरों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।जब पर्यावरण सही होगा तो हमारा शरीर व दिमाग भी स्वस्थ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *