रिचा सिंह को मिला तीज क्वीन का खिताब
मऊ। भारत विकास परिषद द्वारा चलाए जा रहे सांस्कृतिक सप्ताह के तहत शहर के भीटी ओवरब्रिज के नीचे स्थित विनीता कुंज पर तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल दर्जनों सुहागिनों ने किए सोलह श्रृंगार का प्रदर्शन किया, भजन किर्तन किए, इन आउट गेम, जंप, डांस, सावन गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सोलह श्रृंगार मे रिचा सिंह, अनुभूति तिवारी, मधु राय, मधुलिका बरनवाल, पुष्पा जायसवाल, रिचा रिचा त्रिपाठी, डा. उत्तरा सिंह, पूजा पांडेय, अंजली, पूजा, मुक्ता बरनवाल आदि शामिल थी।
कार्यक्रम के समापन के दौरान सभी सुहागिनों को श्रृंगार के सामान आदि वितरीत किए गए।
विभिन्न प्रतियोगिताओं का जजमेंट कर रही परिषद की प्रांतीय पदाधिकारी डा. अलका राय ने सोलह श्रृंगार, नृत्य सहित अनेक प्रतियोगिताओं में अव्वल रही रिचा सिंह को तीज क्वीन के खिताब देकर नवाजी।
इस दौरान अध्यक्ष मुरारीलाल केडिया, कोषाध्यक्ष रश्मि बरनवाल, डा. नम्रता श्रीवास्तव, प्रियंका सर्राफ, सरिता केडिया, विद्या अग्रवाल, सुमन पाण्डेय आदि मौजूद थी कार्यक्रम का संचालन विनीता पाण्डेय ने किया।