सनबीम मुहम्मदाबाद में नौनिहालों ने मनाया गया सावन उत्सव
नारायनपुरम्। मुहम्मदाबाद स्थित सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगड़ में सावन उत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पे कक्षा प्रेप एवं के०जी० के नन्हे मुन्ने बच्चे हरे रंग की वेशभूषा में सज धज कर विद्यालय पहुँचे। सावन उत्सव के अंतर्गत विद्यालय के चारों हाउसेस के मध्य झूला सजाने की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें उज्जैन हाउस प्रथम, अजंता हाउस द्वितीय एवं नालंदा हाउस तृतीय स्थान पर रहा।
इसके अतिरिक्त कक्षा 1 से कक्षा 6 तक “राखी बनाओ” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जिनमे बच्चों ने सृजनात्मक कौशलों को प्रदर्शित करते हुए सुन्दर सुन्दर राखियां बनाई ।
इस मौके पे किंडर गार्टन के प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा मिस शीबा नाज़ की देख-रेख में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता के अंत में बच्चों ने एक साथ पर्यावरण को संरक्षित रखने एवं चीनी राखी का बहिष्कार करने का संकल्प लिया।

विद्यालय के डायरेक्टर पंकज सिंह युवराज ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में प्रधानाचार्य मुहम्मद आदिल, शक्ति श्याम आनंद, मदीहा मतीन एवं मोना इरशाद उपस्थित रहे।

