…लो भईया, अब आ गई उड़ने वाली कार
अब वो दिन दूर नहीं जब अपनी कार में बैठ कर आप उड़ान भी भर सकेंगे, जी हां जापान की एक कंपनी ने एक ऐसा कार बना लिया है, जो हवा में उड़ाने भरेगी, और इसकी सफल लॉन्चिंग भी हो गई है, हालाकि अभी ये कार ट्रायल स्टेज पर है

इसे इलेक्ट्रानिक कंपनी एनईसी कॉर्प ने तैयार किया है बीते दिनों जापान की राजधानी टोक्यो में कंपनी ने अपनी फ्लाइंग कार का परीक्षण किया, इस दौरान कार ने तीन मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरी और करीब एक मिनट तक हवा में रही, ये कार एक विशाल ड्रोन जैसी है, जिसमें चार प्रोपेलर(पंख ) लगे हैं, ये कार लोगों को ले जाने सक्षम और ट्रैफिक से छुटकारा दिलाने में सक्षम होगी. लगभर 4 मीटर लंबी और करीब चार मीटर चौड़ी इस फ्लाइंग कार का वजन 150 किलोग्राम है.

