अपना जिला

योगा में वैष्णवी पांडेय प्रथम, तनु चौरसिया द्वितीय व कविता यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

मऊ। गूंज एक गुहार सेवा समिति की प्रमुख पूजा राय की अनोखी पहल
ने मऊ शहर के डॉ. भीमराव बाबा साहब स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चियों का महामुकाबला कराया जिसमें उन्होंने दौड़ , योग के साथ-साथ अन्य खेलों के भी आयोजन में बच्चियों ने भाग लिया उन्हें गोल्ड , सिल्वर , कांस्य पदक के साथ साथ ट्रैक सूट , नगद राशि आदि इत्यादि पुरस्कार वितरण किया गया ।
संस्था की प्रमुख ने आगे भी ऐसे मुकाबले कराने के विषय में कहा और नारी सशक्तिकरण का नारा दिया , इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नीरा जी राष्ट्रीय संयोजिका (समर्थ नारी समर्थ भारत ) तथा मनीषा उत्तर प्रदेश की क्रीडा खेलों की हेड रहीं।

योगा प्रतियोगिता में वैष्णवी पांडेय प्रथम, तनु चौरसिया द्वितीय व कविता यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसके साथ ही 400 मीटर दौड़ में सुषमा यादव प्रथम, शारदा भारद्वाज द्वितीय व वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही साथ विनीता पांडेय, नूपुर अग्रवाल, संतोष, गरिमा, अनीता, सूरज, रितिका, संगीता, गीता उमेश सभरवाल, आभा इत्यादि लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *