चर्चा में

केसरिया हिन्दू वाहिनी का वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग, PM को सम्बोधित पत्रक DM को सौंपा

ज्ञापन
0
पायनियर डिजिटल समाचार सेवा से चंद्रशेखर श्रीवास्तव की विशेष रिपोर्ट
मऊ । स्वतंत्रता सेनानी और हिंदूवादी नेता विनायक दामोदर सावरकर यानी वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर केसरिया हिन्दू वाहिनी परिवार जिला इकाई के सदस्यों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देते हुए प्रदेश प्रवक्ता बिन्दू सिंह ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। संगठन के मुख्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि वीर सावरकर जी एक स्वतंत्रता सेनानी के साथ एक राजनेता, वकील, लेखक और हिंदुत्व दर्शनशास्त्र के प्रतिपादक थे। उन्हे भारत रत्न दिया जाना चाहिये। यह उनका हक है। जो भारत सरकार को ससम्मान उन्हे देना चाहिये। ज्ञापन सौंपने वालों में करिश्मा वर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, मीना अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रमिला, नेहा कपूर, रीना मौर्या, कृष्णा खण्डेलवाल, पुष्पा जायसवाल, रीता मौर्या, युवा मोर्चा से जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह, पवन यादव, सुबोध कन्नौजिया, प्रभात शर्मा, शुभम वर्मा, दीपक मौर्या, अनुपम चौरसिया, शिवम राजभर, विवेक चौरसिया सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *