BJP नगर पश्चिमी मंडल का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
◆ राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत होते हैं भाजपा कार्यकर्ता: अरिजीत सिंह
मऊ । भारतीय जनता पार्टी के नगर पश्चिमी मंडल के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ नगर के डान वास्को स्कूल में हुआ। बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश शासन में उपभोक्ता सहकारी संघ के उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता अरिजीत सिंह ने व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचार से ओतप्रोत होते हैं। अपने आचरण, सौम्य, सरल, लगनशीलता व कर्तव्य परायणता के साथ ही अपने चाल, चरित्र, चितन और व्यवहार से समाज में उनकी अलग पहचान होती है। ऐसे कार्यकर्ताओं के चलते ही भारतीय राजनीति में भाजपा को पार्टी विद डिफरेंस कहा जाता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व विकास के पांच सिद्धांतों, आत्मविश्वास, आत्मनियंत्रण, आत्मनिर्भर, आत्मत्याग एवं स्वयं की पहचान जैसे बिदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने पार्टी के इतिहास और संघर्ष की गाथा सुनाई। अलग-अलग पांच सत्रों में प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविद सिंह ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता नगर मंडल के अध्यक्ष राहुल उपाध्याय और संचालन नगर महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता ने किया। मुख्य रूप से जिला महामंत्री नुपूर अग्रवाल, घनश्याम गुप्ता, श्रीकांत त्रिपाठी, उमाशंकर तिवारी, भंवरलाल, संजय वर्मा, मदन चंद्रवंशी आदि थे।

