BJP नेता के पिता बृजभूषण राय के निधन पर लोगों ने व्यक्त किया शोक संवेदना
मऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर महामंत्री रहे मृगेंद्र राय के पिता बृजभूषण राय का दिनांक 02 नवंबर दिन सोमवार को उनके पैतृक निवास ग्राम बड़रांव, तहसील घोसी में निधन हो गया। श्री राय उच्च प्राथमिक विद्यालय, रामपुर सोहडे से प्रधानाचार्य पद से 2006 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त के उपरांत भी श्री राय सदैव ही शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देते रहे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार दोहरीघाट के सरयू नदी के तट पर वैदिक रिति रिवाज से सम्पन्न हुआ।
उनके आवास पर पंहुच शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रुप से अरिजीत सिंह, आनन्द प्रताप सिंह, दिनेश राय, अशोक शुक्ला, मनोज राय, संतोष राय, रामप्यारे राय।

