अपना जिला

युवक ने मोबाइल पर विवाहिता को अश्लील SMS भेजा, पुलिस ने दर्ज किया FIR


(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें एवं संदेश भेजना एक युवक को महंगा पड़ गया। इस मामले में विवाहिता के तहरीर पर पुलिस युवक के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई है। विवाहिता का आरोप है कि संबंधित युवक आए दिन इसके मोबाइल पर फोन कर अश्लील हरकत करता है तथा जब यह फोन नहीं उठाती है तो आपत्ति जनक संदेश भेजता रहता है । जब युवक को मना करती तो वह मारपीट करनें के लिए तैयार हो जाता । इससे क्षुब्ध विवाहिता पुलिस को तहरीर देते हुए युवक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *