यात्री सुविधा: रामनगर-हावड़ा के मध्य गोरखपुर होकर एक जोड़ी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन ट्रेन
वाराणसी 09 फरवरी। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा 05007/05008 रामनगर-हावड़ा-रामनगर के मध्य गोरखपुर होकर एक जोड़ी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 13 फेरों में चलाने का निर्णय लिया गया है।
05007 रामनगर-हावड़ा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी रामनगर से प्रत्येक शुक्रवार 06, 13, 20, 27 अप्रैल, 04, 11, 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 जून, 2018 को तथा 05008 हावड़ा-रामनगर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी हावड़ा से प्रत्येक रविवार 08, 15, 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई, 03, 10, 17, 24 जून एवं 01 जुलाई, 2018 को चलाई जायेगी।
05007 रामनगर-हावड़ा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी रामनगर से 18.15 बजे प्रस्थान कर काशीपुर से 18.40 बजे, बाजपुर से 19.00 बजे, लालकुआॅ से 20.00 बजे, पंतनगर से 20.17 बजे, किच्छा से 20.32 बजे, बहेड़ी से 20.49 बजे, भोजीपुरा से 21.25 बजे, इज्जतनगर से 21.50 बजे, बरेली सिटी से 22.40 बजे, बरेली से 23.15 बजे, दूसरे दिन सीतापुर कैंट से 02.20 बजे, गोण्डा से 05.20 बजे, बस्ती से 06.50 बजे, खलीलाबाद से 07.22 बजे, गोरखपुर से 08.35 बजे, कप्तानगंज से 09.25 बजे, पडरौना से 09.52 बजे, तमकुही रोड से 10.32 बजे, थावे से 12.25 बजे, सीवान से 13.25 बजे, छपरा से 15.20 बजे छूटकर सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, कियूल, झाझा, तीसरे दिन जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर, तथा वर्द्धमान स्टेशनों पर रूकते हुए हावड़ा 07.10 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 05008 हावड़ा-रामनगर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी हावड़ा से 08.35 बजे प्रस्थान कर वर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, कियूल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रूकते हुए छपरा से 21.00 बजे, सीवान से 22.05 बजे, थावे से 22.42 बजे, तमकुही रोड से 23.54 बजे, दूसरे दिन पडरौना से 00.36 बजे, कप्तानगंज से 01.35 बजे, गोरखपुर से 02.55 बजे, खलीलाबाद से 03.32 बजे, बस्ती से 04.02 बजे, गोण्डा से 05.25 बजे, सीतापुर कैंट 08.52 बजे, बरेली से 12.15 बजे, बरेली सिटी से 12.27 बजे, इज्जतनगर से 12.43 बजे, भोजीपुरा से 12.58 बजे, बहेड़ी से 13.29 बजे, किच्छा से 13.50 बजे, पंतनगर से 14.09 बजे, लालकुआॅ से 14.35 बजे, बाजपुर से 15.22 बजे तथा काशीपुर से 16.10 बजे छूटकर रामनगर 16.45 बजे पहुॅचेगी।
इस विशेष गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 06, साधारण श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर./एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगेगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी/वाराणसी अशोक कुमार ने दी।

