बोर्ड परीक्षा में डीएम ने कसी नकल पर नकेल मचा हड़कंप
मऊ 09 फरवरी,2018। जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल के अंग्रेजी प्रश्न पत्र के परीक्षा के दौरान शुक्रवार को कई केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी को शिकायत मिली की श्री सत्यराम इण्टर कालेज गौहरपुर,मऊ में नकल करायी जा रही है। जिसपर जिलाधिकारी ने तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट परियोजना निदेशक बी0बी0सिंह को मौके पर भेजा तथा केन्द्र व्यवस्थापक की रिर्पोट ली। जिसमें उन्होंने लिखकर दिया कि नकल करायी जा रही है। जिलाधिकारी ने इसको गम्भीरता से लेते हुए स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहायक अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0 को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये तथा श्री सत्यराम इण्टर कालेज की शुक्रवार के अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त करने तथा इस परीक्षा केन्द्र को डिबार करने के लिए निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा गंगादास इण्टर कालेज धवरियासाथ तथा किशुनदेई इण्टर कालेज एकौना चौबेपुर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु द्वारा बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक कराने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। ऐसे में आज नकल पर नकेल कसने की जो कार्रवाई की गई है उससे पूरे जनपद के परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मचा हुआ है।

