मोदी की जयंती पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया
मऊ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्म दिवस 17 सितम्बर के अवसर पर पूरे देश मे सेवा सप्ताह 14 सितंबर से 20 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मऊ नगर में चिन्हित 70 जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर के पुरानी तहसील चौराहे पर भी पार्टी के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य रूप से सभासद राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है। आज भारत में ही नहीं पूरे विश्व में भारत के नाम का डंका बज रहा है। हम अपने यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे सोनू ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम में 70 जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। हम भारत के सबसे सशक्त व मजबूत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को सशक्त बनते देख रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह, जिला मिडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय, रविकांत सिंह, अमर नाथ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

