अपना जिला

डाकघर कर्मियों की मिलीभगत से एजेंट ने खाते से उड़ाए लाखों रुपए


मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। नगर के शहीद चौक के पास स्थित उपडाकघर में पोस्ट ऑफिस कर्मियों की मिलीभगत से एजेंट द्वारा विगत माह पूर्व लाखों रुपए बिना खाताधारक की जानकारी एवम हस्ताक्षर के निकाल लिए गए।इतना ही नही एक खाते से दूसरे खाते में एजेंट द्वारा धड़ल्ले से पैसों को ट्रांसफर भी कर दिया गया।जानकारी पर नगर के जमालपुर करहां रोड निवासी गीता देवी पत्नी मनोज कुमार कश्यप उस समय अवाक रह गए जब उन्हें किसी कार्य के लिए पैसे की आवश्यकता पड़ी तथा पैसा निकालने पोस्ट ऑफिस गये। इसके पूर्व खाता प्रिंट करने के लिए अपने पासबुक को पोस्ट ऑफिस कर्मियों को दिया,प्रिंट करने के बाद खाताधारक को जब पासबुक मिली तो पासबुक को देखकर उसके होश उड़ गए। जानकारी करने पर पता चला की पोस्ट ऑफिस कर्मियों एवम एजेंट की मिलीभगत से 14 मार्च को ₹360000 इनके खाते से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए थे,इतना ही नही इसी प्रकार 16 जुलाई को इनके खाते से ₹170000 बिना इनकी जानकारी एवं हस्ताक्षर के निकाल भी लिए गए।इस प्रकार कुल ₹530000 इनके खाते से पोस्ट ऑफिस कर्मियों की मिलीभगत से धोखाधड़ी व षड्यंत्र करके इनके खाते से दूसरे खते में ट्रांसफर एवम निकाल लिए गये।
इस बाबत पीड़ित ने चीफ पोस्ट मास्टर जनरल लखनऊ, पोस्ट मास्टर जनरल रीजनल ऑफिस गोरखपुर, मंडलायुक्त आजमगढ़- मंडल आज़मगढ़,मंडल ऑफिस डाकघर आज़मगढ़, जिलाधिकारी मऊ,पुलिस अधीक्षक मऊ, कोतवाली प्रभारी मोहम्मदाबाद गोहना एवं उप डाकपाल मोहम्मदाबाद गोहना को प्रार्थना पत्र देकर अपने पूरे पैसे को वापस खाते में लाने एवं इसमें लिप्त पोस्ट ऑफिस कर्मियों एवं एजेंट के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने तथा प्राथमिकी दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
इस बाबत पूछे जाने पर मोहम्मदाबाद गोहना के उप डाकपाल ने बताया कि पीड़िता द्वारा इस मामले से संबंधित प्रार्थना पत्र गत दिवस दिया गया है जिसकी जांच करवाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *