मधुबन में लोगों ने दिया अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर के लिए निधि समर्पण
मधुबन/मऊ। अयोध्याजी में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य, दिव्य श्रीराम मन्दिर के लिए देश भर के प्रत्येक श्रीराम भक्तों का सहयोग लिया जा रहा है ।
इसके लिए संघ विचार परिवार, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता पूज्य सन्तों व शेष समाज के लोगों के साथ घर-घर जाकर परिवारों से सम्पर्क कर रहे हैं और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में हिंदू जनमानस का सहयोग समर्पण प्राप्त कर रहे हैं इसी क्रम में आज मधुबन नगर में राजीव नयन जी ( जिला प्रचारक, मऊ) के नेतृत्व में अमित कुमार गुप्ता, बब्लू ठठेरा, राहुल गुप्ता, गोपाल गोंड, हरिओम बागी द्वारा विशेष संपर्क अभियान अंतर्गत संपर्क किया गया वह बाजार के संभ्रांत सम्मानित व्यापारी गण का सहयोग लिया गया जिसमें व्यापारी बंधुओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया ।
ओमप्रकाश मौर्य, कमलेश पांडेय, विजय गुप्ता, रिंकु जयसवाल, रामचन्द्र जी, पवन बरनवाल तथा अनूप जायसवाल जी उपस्थित रहे।


