सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने श्रीराम मंदिर के लिए समर्पण किए 111111 रुपए
रतनपुरा/मऊ। मर्यादा पुरुषोत्तम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेवानिवृत्त असिस्टेंट प्रोफेसर एवं बिलौझा ग्राम पंचायत के प्रमुख समाज सेवी डॉक्टर कृष्ण कांत सिंह द्वारा 111111 रुपए की धनराशि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को समर्पित किया गया है। उनके इस कृत्य से पूरे प्रखंड में उनकी सराहना की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि डॉक्टर के के सिंह के पैतृक आवास विलौझा के परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में इस कार्य को मूर्त रूप दिया गया। धनराशि समर्पण कार्यक्रम मैं पूरे परिवार के साथ उपर्युक्त धनराशि का चेक प्रदान करने के उपरांत समाजसेवी डॉ केके सिंह ने कहा कि यह सब कुछ मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र की कृपा से हो रहा है ,और उन्हीं की प्रेरणा से मैं यह कार्य करने के प्रति उद्धत हुआ। जिसे मैंने अपने पेंशन की धनराशि को बचा कर के इस मद में समर्पित करने का निर्णय लिया। जिससे मैं पूरी तरह से आह्लादित हूं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक लंबे अरसे के बाद श्री राम मंदिर के निर्माण के संदर्भ में हम सभी को काम करने का अवसर मिला है। यह उनकी प्रेरणा से ही सब संभव हो पा रहा है। यह ऐसा महान अवसर है, जिसमें किसी भी धर्म प्राण नागरिक को चुकना नहीं चाहिए। बल्कि बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रामविलास चौबे, नूपुर अग्रवाल ,भूपेंद्र सिंह, सुनील सिंह, मोनू पांडे, वीरेंद्र जी, बजरंगी सिंह बज्जू ,प्रेम कुमार गौड़ , भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह, डॉ अभिमन्यु सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह, अजय कुमार तिवारी, ठाकुर नरेंद्र सिंह लहराई इत्यादि प्रमुख थे।


