अपना जिला

PM की जनहितकारी योजनाओ से जनमानस को अवगत कराकर समर्थन हासिल करें कार्यकर्ता : सिंह

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की एक कामकाजी बैठक एस आर प्लाजा भुजौटी में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि तथा जिले के प्रभारी कामेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री द्वारा देश का चौतरफा विकास लगातार किया जा रहा है। देश के किसानों की आय को दोगुनी करना हो या हर घर विद्युत कनेक्सन से जोड़ना, देश के हर नागरिक का घर पक्का करना हो या किसानों के खाते में सीधे पैसा भेजना सारे काम तेजी से हो रहे हैं।  हम सब कार्यकर्ताओ का यह नैतिक कर्तव्य है कि जिले में जगह जगह गोष्ठियां की जाय और लोगो को प्रधानमंत्री की जनहितकारी योजनाओ से अवगत करवाते हुए जनमानस का समर्थन हासिल किया जाय। जनपद के जितने भी सहकारी व अन्य गैर सरकारी संगठन है उनसे अधिक से अधिक मात्रा मे धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री के नाम से प्राप्त करते हुए उसे अग्रसारित किया जाय। भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी के खिलाफ कितना भी षडयंत्र हो जाय लेकिन विपक्ष के मंसूबे कामयाब नही होंगे। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सेक्टर से लेकर मंडल तक का प्रभारी और संयोजक बनाया गया है क्योंकि पार्टी की जड़े और मजबूत हो सके। देश के विरोधी चाहते हैं कि मोदी जी प्रधानमंत्री न रहे इसके लिए विदेशी एजेंसियों की मदद से हर स्तर कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। आप सबके प्रयास से भाजपा की फिर से सरकार बने और देश का मस्तक ऊंचा हो इसके लिए हमें कोई भी लापरवाही नहीं करनी है। मंडल और सेक्टर जितना अधिक मजबूत होगा हमारी जीत उतनी ही बड़ी होगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि, इससे पहले हमारी वर्चुवल बैठक होती रही है कई महीनों बाद पार्टी का फिजिकल मूवमेंट शुरू हुआ है इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम सब केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाए और विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक बातो का खंडन खरे। यह हम सब का सौभाग्य है कि हम सब दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का अंग है, और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछली सरकार की तमाम कमियों को दूर करते हुए जनहितकारी योजनाओं द्वारा लोगो को लाभ पहुंचाया। भाजपा के कार्यकर्ता भावनात्मक रूप से पार्टी से जुड़ते है,हमारा लक्ष्य राष्ट्र का उत्थान है,हमारा कार्य संगठनात्मक रूप से धरातल पर होता है। कोरोना काल में भाजपा के कार्यकर्ताओ ने अनेक जनहित के कार्य किए जिसकी चौतरफा प्रशंसा हुई। हम सब आगे भी पार्टी द्वारा निर्धारित हर कार्य को पूरे मनोयोग से पूर्ण करेंगे।
           
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त,अखिलेश तिवारी, बजरंगी सिंह, आनंद प्रताप सिंह, मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, योगेंद्रनाथ राय, दीनबंधु राय, विजय नारायण शर्मा, दुर्गविजय राय, राधेश्याम सिंह, गणेश सिंह, संजय पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव, सुनील यादव, मयंक मद्धेशिया, राहुल उपाध्याय सहित जिले व मंडल के समस्त अध्यक्ष व प्रभारी मौजूद रहे।
                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *