मऊ के सक्षम राय का हरियाणा स्टेट रोल बाल प्रतियोगिता के लिए चयन
(आशीष कुमार गुप्ता)
हरियाणा। मऊनाथ भंजन नगर के निजामुद्दीनपुरा निवासी बैंक आफ इण्डिया के पूर्व शाखा प्रबंधक ए.एन राय के पौत्र सक्षम राय ने अण्डर 11 ब्वॉयज ग्रुप में स्टेट रोल बाल प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर मऊ के इस होनहार ने यूपी सहित हरियाणा का नाम रोशन किया है। हरियाणा के करनाल में 20 अक्टूबर से आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में 11 वर्षीय सक्षम शर्मा पुत्र अभिषेक शर्मा अपनी टीम के साथ पैरो में स्केटिंग पहन खेल के मैदान में रोल बाल के प्रति अपने खेल का प्रदर्शन करेगा।

उसके चयन के बाद उसके नौनिहाल मित्रों, परिजनों रिश्तेदार काफी खुश व गौरवांवित हैं। दादा ए.एन. राय व पिता अभिषेक राय सहित उसकी मां को लोग फोन करके बधाई दे रहे हैं। मऊ के इस लाल के चयन पर “अपना-मऊ” टीम गौरवांवित है तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

