ग्लोबल हैण्ड वाशिंग दिवस : ढंग से धुलें हाथों को और रहें सेहतमंद
मऊ। ग्लोबल हैण्ड वाशिंग दिवस ( 15th अक्तूबर) के अवसर पर राम कुमार गिरिजा देवी मेमोरियल ट्रस्ट मऊ के सौजन्य से प्राथमिक विद्यालय कोपागंज में ग्लोबल हैण्ड वाशिंग दिवस मनाया गया। जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व में सर्वाधिक बीमारियाँ हमारे गंदे हाथों से होते हुए शरीर में प्रवेश करती है और हमें बीमार कर देती है। डा0 श्रीवास्तव ने कहा कि आप जरा सोचिये हम अपने दिनचर्या में घर से लेकर बाहर तक अनगिनत बस्तुओं को छूते हैं जैसे पेन दरवाजे, कंप्यूटर मोबाइल टेबल पर्दे खिड़कियाँ गाड़ी काफी किताबें इत्यादि। जिससे तमाम किटाणु हमारे हाथों पर चिपक जाते है और अगर विना ठीक से हाथोंको धुले हम अपने आँख नाक कान मुँह बाल या किसी भी बच्चे या व्यक्ति को छुएँ तो हाथों पर चिपके किटाणु हमारे सरीर पर पहुँच जाते हैं या अगर खाना खाएं तो भोजन के साथ सीधे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और हमें बीमार कर देते है । ऐसे में आमतौर पर डायरिया डिसेन्ट्री फ्लू सर्दी जुकाम खाँसी साइनस आँखों में इंफेक्सन दमा हृदय की बीमारी दाद खाज खुजली इत्यादि सैकड़ों बिमारियाँ हो सकती है । इनसे बचने के लिए मात्र एक ही उपाय है और वो है अपने हाथों को ठीक से धुलने की आदत डालना व हाथों को स्वच्छ रखना। विडंबना यह है कि बच्चे तो बच्चे ही है यहाँ तक कि बड़े भी अपनी हाथों को ठीक से नहीं धुलते । जरूरत है कि हम इसके महत्व को समझें और अपनी आदत में सुधार लाएँ तव किसी और से या अपने बच्चों से उम्मीद करें। यकीन मानिये जिस दिन आप अपनी आदत सुधार लेंगे बच्चे स्वत: सुधर जाएंगे । जिला अस्पताल की महिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि शौच के बाद खाने से पहले व बाद स्कूल या आफीस दूकान से आने के बाद या कोई भी अन्य काम जिसमें हाथों के गंदे होने की जरा भी संभावना हो तुरंत लीक्विड हैण्ड वाश , साबुन या राख से हाथों ठीक से धुलना चाहिए । इससे 99 % कीटाणु मर जाते हैं और आप तमाम जानलेवा बीमारियों से बज जाते है । साथ ही समय पैसे व परेशानी से भी बचाव हो जाता है । यहीं नहीं हाथों को अच्छी तरह से धुलने से हमारे अंदर पाजीटीभ ऊर्जा का संचार होता है और नाकारत्मक बिचार में कमी आती है और हम पहले के मुकाबले और अधिक आत्मविश्वास से आगे बढ़ते है।
आइये आज के दिन हम सब मिलकर खुद भी व अपने बच्चों में ढंग से हांथ धुलने की आदत डालें और और सैकड़ों खतरनाक बिमारियों को बाय-बाय करें
विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद एवं सभी शिक्षकों का कार्यक्रम को संपन्न कराने में सराहनीय योगदान रहा । विद्यालय के बच्चों ने भी स्वच्छता का संकल्प लिया । उक्त अवसर पर राम विजय प्रियंका राय का एवं पास पड़ोस के लोग उपस्थित रहे।

