अपना जिला

भारतीय बीज विज्ञान संस्थान द्वारा आयोजित दस दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम का समापन वनदेवी में

मऊ। जनपद के वनदेवी धाम परिसर में भारतीय बीज विज्ञान संस्थान, कुशमौर, मऊ द्वारा आयोजित दस दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम का समापन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मंदिर परिसर में पौधरोपण करके किया गया। इसके बाद सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुधाकर श्रीवास्तव के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. संजय कुमार निदेशक भारतीय बीज विज्ञान संस्थान ने अपने उद्बोधन में संस्थान द्वारा चलाये गये अभियान को निरंतर जारी रखने का आवाहन् करते हुए लोगों को अपने आस-पास स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प दिलाया तथा स्वच्छता को अपने दैनिक आचरण में शामिल करने के लिये प्रेरित किया। मंदिर के महंत सुनील गिरि ने बीज विज्ञान संस्थान परिवार के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में चलाये गये स्वच्छता अभियान के लिए संस्थान की सराहना की। श्री महराणी वनदेवी संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य मिथिलेश यादव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए बताया कि संस्थान कर्मियों द्वारा 10 दिनों की श्रमदान के उपरान्त मंदिर परिसर की स्वच्छता में गुणात्मक परिवर्तन दिखा है तथा इसे इसी प्रकार बनाये रखने की आवश्यकता है।
संस्थान के स्वच्छ भारत अभियान समिति की अध्यक्षा डा. कल्याणी कुमारी ने डिजिटल प्रस्तुतीकरण द्वारा दस दिवसीय कार्यक्रम का संक्षिप्त ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय बीज विज्ञान परिवार के लगभग 70 सदस्यों ने प्रतिदिन 2.3 घंटे सेवा दान देकर मंदिर परिसर के विभिन्न भागों के स्वच्छता कार्यक्रम में सहयोग किया। इसमें वैज्ञानिकए प्रशासनिकए तकनीकी एवं संविदा वर्ग के सभी कर्मचारी शामिल थे। मंदिर परिसर में सूखे तथा गीले कचरे के उचित निस्तारण हेतु संस्थान की तरफ से दो कूड़ापात्र भी भेंट किया गया तथा आस-पास के लोगों को इसके इस्तेमाल के लिए जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. अरविन्द नाथ सिंह, डा. गोविन्द पाल तथा वैज्ञानिक डा. श्रीपति केे.वी., डा. विशाल त्यागी, डा. गोपी किशन मौजूद थे। प्रशासनिक वर्ग से अनुपम चौबे, अशोक कुमार त्रिपाठी एवं तकनीकी वर्ग से जितेन्द्र त्रिपाठी, अरुण चतुर्वेदी, अम्बरीश दुबे इत्यादि मौजूद थे। दस दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने से लेकर क्रियान्वयन का मुख्य कार्य स्वच्छ भारत अभियान के नोडल अधिकारी अभिषेक राय, तकनीकी कर्मचारी भारतीय बीज विज्ञान संस्थान द्वारा किया गया। मंच संचालन का कार्य अनुपम चौबे द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व में मऊ जनपद के जिलाधिकारी महोदय को आमंत्रित किया गया था किन्तु आकस्मिक प्रशासनिक कार्य की वजह से वह इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *