स्वच्छता करने के साथ-साथ इसे आदत में शामिल करना अनिवार्य होना चाहिये : डा. संजय
मऊ। भारतीय बीज विज्ञान संस्थान, मऊ में स्वच्छता पखवाड़ा (दिनांक 16 से 31 दिसम्बर, 2020) का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबन्ध लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता में डी. ए. वी. इण्टर कालेज एवं अमृत पब्लिक स्कूल, मऊ के प्रतिभाग किये हुये बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही संस्थान परिसर में रह रहे बच्चों को भी चित्रकला प्रतियोगिता के लिये पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर भारतीय बीज विज्ञान संस्थान के निदेशक डा0 संजय कुमार नें बच्चों को बधाई दिया तथा यह संदेश दिया कि स्वच्छता करनें की ही नही अपितु बनाये रखनें को भी आदत में शामिल करना अनिवार्य होना चाहिये क्योंकि स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ मन का विकास सम्भव है। साथ ही साथ बच्चों को अपने जीवन में हमेशा ऊॅचा लक्ष्य रखनें के लिये प्रेरित किया और आग्रह किया कि वे स्वच्छता का संदेश अपने आस-पड़ोस में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुॅचायें। इस कार्यक्रम में संस्थान के सफाई एवं बागवानी कर्मचारियों के भेंट स्वरूप शाल देकर उनके द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनानें के लिये सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. अरविन्द नाथ सिंह, डा. गोविन्द पाल तथा वैज्ञानिक डा. श्रीपति के वी, डा. कल्याणी कुमारी, डा. विषाल त्यागी, डा. गोपी किशन मौजूद थे। प्रशासनिक वर्ग से अनुपम चौबे, अशोक कुमार त्रिपाठी एवं तकनीकी वर्ग से जितेे कुमार त्रिपाठी, अरूण चतुर्वेदी, अभिषेक कुमार राय, अम्बरीष कुमार दूबे आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन सुधाकर श्रीवास्तव, सहायक प्रशाासनिक अधिकारी द्वारा किया गया।

