चर्चा में

रमेश सिंह काका की सहादतपुरा में 01 करोड़ 12 लाख से अधिक की सम्पत्ति जब्त

■ पुलिस ने बताया कुख्यात गैंगेस्टर अपराधी व आईआर-212 गैंग का सरगना

संगठित अपराध/अपराधियों के विरूद्ध मऊ पुलिस-प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 29.12.2020 को कुख्यात गैंगेस्टर अपराधी व आईआर 212 गैंग का सरगना रमेश सिंह काका पुत्र स्व0 रामवृक्ष सिंह निवासी कैथौली थाना सरायलखंसी जनपद मऊ द्वारा अपराध व अवैध रूप से मौजा सहादतपुरा तहसील सदर में आ0न0 437/1 मे रकबा 52 कड़ी यानी 372.6 वर्ग मीटर अर्जित भूखण्ड व उस पर निमार्णाधीन तीन मंजिला मकान मूल्य 01 करोड़ 12 लाख 63 हजार 976 रूपये थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया है जिसका विवरण निम्नवत है-

1 . आ0न0 437/1 मे रकबा 52 कड़ी यानी 372.6 वर्ग मीटर (कीमत 32 लाख 63 हजार 976 रूपया)
2 . उक्त भूखण्ड पर निमार्णाधीन तीन मंजिला मकान। (कीमत 80 लाख रूपये)

कुल कीमत 01 करोड़ 12 लाख 63 हजार 976 रूपये

उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तर पर चिन्हित कुख्यात अपराधी रमेश सिंह उर्फ काका के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में कुल 67 अभियोग पंजीकृत है तथा वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। उक्त के लड़के सुधीर सिंह भी गैंगेस्टर अपराधी है तथा इसके विरुद्ध गम्भीर धाराओं में कुल 07 अभियोग पंजीकृत हैं।

यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त अपराधी रमेश सिंह उर्फ काका की पूर्व में दिनांक 02.08.2020 को थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम इमिलिया में अर्जित भूखण्ड व उस पर निर्मित दो मंजिला मकान कुल मूल्य 01 करोड़ 59 लाख 64 हजार रूपये जब्त किया जा चुका है।

इस तरह अब तक उक्त रमेश सिंह उर्फ काका की कुल 02 करोड़ 72 लाख 27 हजार 976 रूपये मूल्य की सम्पत्ति का जब्तीकरण किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *