अपना जिला

बीटीसी का पेपर लीक, परीक्षा निरस्त, परीक्षार्थियों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

आजमगढ़। बीटीसी 2015 के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त होने से क्षुब्ध बीटीसी परीक्षार्थियों ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके विरोध में परीक्षार्थियों ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को एक पत्रक सौपा। उन्होंने मांग किया कि परीक्षा की तिथि शीघ्र घोषित कर परीक्षा तुरन्त कराया जाय। जिससे आगामी यूपी टेट की परीक्षा में बैठ सके। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक होने में सरकार की साजिश है कि ये बीटीसी परीक्षार्थी टेट से बंचित हो जाय। उनका कहना है कि शीघ्र परीक्षा नही कराया गया तो हम लोग सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। जिलाधिकारी को पत्रक देने वालों में चंदन सिंह, नीलेश मद्देशिया, अविनाश पाठक, रिपुंजय चौबे, अतुल यादव, प्रमोद मौर्य, अंजू वर्मा, सुनीता, प्रियंका जायसवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *