अतुल ऑटो की ओर से ऑटो ड्राइवरों के उत्साहवर्धन हेतु लकी ड्रा
मऊ। अतुल ऑटो मोबाइल कंपनी की ओर से ऑटो ड्राइवरों के उत्साहवर्धन हेतु मिर्जाहादीपुरा स्थित बाईपास रोड पर अंसारी ऑटो एजेंसी में लकी ड्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 110 ऑटो चालकों के लकी ड्रा निकाले गए जिसमें बाइक, फ्रिज, वाशिंग मशीन तथा अन्य उपहार ग्राहकों को लकी ड्रॉ द्वारा दिया गया इस अवसर पर ऑटो चालकों को संबोधित करते हुए अंसारी टीवीएस एवं अंसारी ऑटो एजेंसी के डायरेक्टर शादाब अंसारी ने ऑटो चालकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारी कोशिश है कि समय-समय पर ऑटो चालकों का उत्साहवर्धन किया जाए तथा आम लोगों को रोजगार से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाया जाए जो लोग आज लकी डरा द्वारा बड़े उपहार प्राप्त किए हैं उन्हें बधाई देता हूं और जो लोग बड़े उपहारों से वंचित रह गए हैं उन्हें मैं आश्वस्त कराना चाहता हूं कि हमारे द्वारा आगे भी इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा आपको हताश एवं मायूस होने की कोई आवश्यकता नहीं क्योंकि आज नहीं तो कल आपका भी नंबर हो सकता है। इस अवसर पर अतुल ऑटो मोबाइल कंपनी के पदाधिकारियों समेत एजेंसी के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे

