फिट रहने के लिए ऐसे मेहनत करते हैं अक्षय कुमार
क्या आप भी बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार की तरह फिट रहना चाहते हैं. तो ऐसा करने के लिए आपको भी कड़ी धूप में खूब मेहनत करना पड़ेगा. अक्षय कुमार ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट की है. जिसमें उन्होंने अपने फिटनेस का फार्मूला लिखा है. इस वीडियो के साथ ही अक्षय ने लिखा है कि वो फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. कई बार वो धूप में भी जमकर पसीने बहाते हैं. इस वीडियो में भी वो धूप में एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं. अक्षय ने लिखा है कि wooden beads पेट और पीठ को फिट रखने के लिए फायदेमंद होता है.

