अपना जिला

प्राथमिक विद्यालय बढुआ गोदाम (अंग्रेजी माध्यम) में 5 दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ

मऊ। प्राथमिक विद्यालय बढुआ गोदाम (अंग्रेजी माध्यम) के 5 दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया।
कैम्प में विद्यालय में अध्यनरत एवं अन्य विद्यालयों के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कैम्प में मुख्य रूप से ऐसी प्रतियोगिताओ एवं खेलो को चुना गया है जिससे बच्चों में खेल भावना, समूह भावना, विकास की भावना तथा खेल खेल में सीखने की भावना का विकास हो सके।
इस अवसर पर उपस्थित ग्राम वासियों एवं अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के इस छात्रहितकारी अभिनव प्रयास की सराहना की एवं अपने बच्चों को इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ दिलवाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *