निर्भया सेना ने मऊ जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जितेंद्र चौधरी को आदर्श स्टेशन अधीक्षक का सम्मान दिया
मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के मऊ जंक्शन पर महिलाओं की सुख सुविधा व सुरक्षा का ध्यान रखने व मऊ जंक्शन की स्वच्छता व सुंदरता बनाये रखने के निमित्त सोमवार को आदर्श स्टेशन अधीक्षक के सम्मान से निर्भया सेना द्वारा नवाजा गया।
विदित हो कि जितेंद्र चौधरी की छवि कर्मठ व ईमानदार स्टेशन अधीक्षक की है।आपकी सम्पूर्ण कोशिश होती है कि उनके प्रत्येक कर्मचारी को बेहतर सुविधा प्रदान कर सके।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा ने कहा कि मैं जितेंद्र चौधरी को लगभग 2 दशक से जानता हूँ ।
निःसंदेह जितेंद्र चौधरी भारतीय रेल आदर्श स्टेशन अधीक्षक की भूमिका निभा रहे हैं।आप सदैव दैनिक रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं।
बाबा ने इस अवसर पर सेना से जुड़े सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देशित किया है आप सभी जब जहां जैसे भी मौका मिले आदर्श , ईमानदार, सजग रेल के प्रहरी का मर्यादित सम्मान करें ।
निर्भया सेना अपने गठन से ही आदर्श व कर्मठ रेल अधिकारियों व कर्मचारियों का मर्यादित आदर सम्मान करती है ।
साथ ही श्री चौधरी जी को उनके आदर्श कार्यकाल की असीम शुभकामनाएं व बधाई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री व उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा MEMBER ZRUCC NE RLY सुश्री नसरीन फात्मा , राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय प्रभारी उमेश यादव ( मऊ ) राष्ट्रीय सह कैम्प कार्यालय प्रभारी ( बलिया )
रितेश मिश्रा ,दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता , डॉ के के यादव जिलाध्यक्ष मऊ , अधिवक्ता सुधांशु राय जिलाध्यक्ष आजमगढ़, हिमांशु राय सहित अन्य उपस्थित थे ।


