खास-मेहमान

एक रक्त दान, तीन जीवनदान : डा0 संजय सिंह

■ विश्व रक्तदान दिवस पर मानवीय वेदना के प्रहरियों ने दिया अपना खून

■ थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए गूंज एक गुंहार ने किया रक्तदान

मऊ। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर ’मऊ के पहले कंपोनेंट (प्लेटलेट्स) ब्लड बैंक सेंटर शारदा नारायन हॉस्पिटल मऊ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस रक्तदान शिविर में डा0 सिंह ने बताया कि इस शिविर में अलग- अलग वर्गों के कई लोगों ने अपना रक्तदान किया डा0 संजय सिंह ने बताया कि रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। किसी दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें। डा0 संजय सिंह ने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी आयु 18 से 68 वर्ष के बीच हो, जिसका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो तथा जिसके रक्त में हिमोग्लोबिन का प्रतिशत 12 प्रतिशत से अधिक हो वो व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। थैलेसेमिया और हैमोफिलिया जैसी बीमारियों के रोगियों के लिए नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है और दुर्घटना, बड़ी सर्जरी, एनीमिया आदि के बाद चोटों के इलाज के लिए भी रक्त की आवश्यकता होती है।अन्त में डा0 सिंह ने बताया कि इस रक्तदान दिवस के अवसर पर कुल 32 लोगो ने रक्तदान किया जिस अवसर पर उन्हें स्वैच्छिक रक्तदान सम्मान प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया।

गूंज एक गुहार सेवा समिति की पूजा राय ने कहा कि 2011 की जनगणना के हिसाब से 20 लाख 5 हजार 170 की जनसंख्या है जनपद मऊ की और थैलेसीमिया से ग्रसित बस चंद बच्चे हैं। बस कुछ राजनैतिक, सामाजिक लोग जागरूक हो जाएं यह बच्चे हमेशा इन खुली हवाओं में खिलखिलाते रहेगें, इन्हें हर महीने रक्त की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने कहा कि साथियों आज जरीया मैं बनी तो कल आप बन जाना बस यही निवेदन है। कहा कि गूंज एक गुहार के निवेदन पर कई साथी रक्तदान तो किए लेकिन चिकित्सक की अनुमति न मिलने के कारण आज मैं विश्व रक्तदान दिवस पर ब्लड दान नहीं कर पायी जिसका मलाल है।
कहा कि सामाजीक संस्था गूंज एक गुहार सेवा समिति के एक आह्वान पर मानवीय संवेदना के सजग प्रहरियों ने शारदा नरायण अस्पताल के प्रांगण में मुफ्त रक्तदान किया गया ” गूंज परिवार की मदद की तरफ बढे़ हाथों का शुक्रिया।
इस अवसर पर डा0 सुजीत सिंह, डा0 एकिका सिंह ,डा0 राहुल कुमार, डा0 रूपेश के0 सिंह,डा0 गौतम कुमार, गुंज एक गुहार समिती की अध्यक्ष पूजा राय, रितुराज, रंजना, शिवकुमार सिंह, मनीष शर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *