खास-मेहमान

मऊ जंक्शन पर निर्भया सेना ने कुलियों का माल्यार्पण कर व पुष्प वर्षा कर किया सम्मानित

मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के मऊ जंक्शन पर 24 घंटे रेल यात्रियों के सहयोग सेवा में उपस्थित व समर्पित कुलियों ( भारिकों ) को निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह MEMBER NRUCC RLY BOARD सतीश मिश्र बाबा ने उपस्थित सभी कुलियों को माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया व निर्भया सेना के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उन पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनन्दन किया ।
इस अवसर पर सतीश मिश्र बाबा ने कहा कि मऊ जंक्शन ( वाराणसी मंडल ) ही नहीं भारतीय रेल में कुली ( भरिक ) बेहद महत्वपूर्ण अंग है ।
24 घंटे लाल वस्त्र में सेवा का भाव लिए चाहे सर्दी , गर्मी , बरसात में अपने सेवा में तत्पर रहते है ।
आज मैंने यह छोटा सा प्रयास कर यह संदेश दिया है कि भारतीय रेल में इन्हें भी , इनको भी आदर सम्मान मिलना चाहिए ।
साथ सतीश मिश्र बाबा ने आग्रह भी किया कि आप सभी कुली संकल्प लें कि आप और भी आदर सम्मान के साथ रेल यात्रियों ( खास कर महिला रेल यात्रियों का विशेष आदर करेंगे ।
साथ ही रेलवे बोर्ड स्तर पर इनको और भी सुविधा जो कि प्राप्त भी होता है उसमें बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए ।
समय समय पर स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ।
बाबा ने इस अवसर पर सेना से जुड़े देश भर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आप सभी सभी जब जहां जैसे भी मौका मिले इनके सेवा भाव को सराहें , रेल के प्रहरी कुलियों का भी मर्यादित सम्मान करें ।
अपने सम्मान व आदर से बेहद खुश भारिकों ने कहा कि अब हम लोगों को ऐसा आदर सम्मान नहीं मिला था ।हम सभी निर्भया सेना से जुड़े लोगों का जितना हो सकता है सम्मान करेंगे ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री व उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा MEMBER ZRUCC NE RLY सुश्री नसरीन फात्मा , राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय प्रभारी उमेश यादव ( मऊ ) राष्ट्रीय सह कैम्प कार्यालय प्रभारी ( बलिया )
रितेश मिश्रा ,दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता , डॉ के के यादव जिलाध्यक्ष मऊ , अधिवक्ता सुधांशु राय जिलाध्यक्ष आजमगढ़,हिमांशु राय , स्टेशन अधीक्षक मऊ जीतेन्द्र चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *