अपना जिला

नगर के पश्चिमी एवं उत्तरी क्षेत्रों में भी बनेंगे कम्यूनिटी हाल, जगह-जगह डिवाइडर लगा कर बन रहे हैं वन-वे रोड : तय्यब पालकी

मऊ। पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने नगर क्षेत्र के वार्ड सं0 19 मुहल्ला पठान टोला में यासीन के मकान से शब्बीर के मकान तक लगभग 4.77 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाली, पटिया, रोड पटरी इण्टरलाकिंग कार्य व वार्ड नं0 6 मु0 परदहां में ब्लाक रोड पर दुर्गा पौधशाला से अजय पाण्डेय तक लगभग 3.02 लाख रूपये की लगात से मिट्टी भराई नाली व पटिया इण्टरलाकिंग कार्य तथा वार्ड नं0 13 सहादतपुरा में एन0एच0 29 पर श्याम वाटिका डा0 विनोद यादव के मकान होते हुये दुर्गा मन्दिर तक लगभग 10.78 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाली, पटिया व इण्टरलाकिंग कार्यों का लोकार्पण किया।
मौके पर मौजूद वार्डाें के सभासदगण हुस्ना खातून के प्रतिनिधि अब्दुस्सलाम शामियाना, दिनेश सिंह व धीरज राजभर व राजू सैनी ने पालिकाध्यक्ष का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया। कहा कि तय्यब पालकी के नेतृत्व वाले बोर्ड द्वारा नगर के विकास व जनता को सुविधा पहुँचाने वाली योजनाओं को लगातार लागू किया जा रहा है। इसके लिये हम सभी श्री पालकी के संयुक्त रूप से आभारी हैं।
पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने लोकार्पण के इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि नगर में स्वच्छ पेयजलापूर्ति, पथ-प्रकाश, सफाई की बेहतर व्यवस्था देने के लिये प्रत्येक आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानियों को देखते हुये नगर पालिका नगर में पश्चिमी एवं उत्तरी क्षेत्रों में भी एक-एक कम्युनिटी हाल बनाने की योजना को क्रिया रूप देने के प्रयास में हैं। इसके लिये जमीन की तलाश जारी है। इस सम्बन्ध में कई स्थानों पर उपलब्ध जमीन का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उचित स्थान पर वांछित क्षेत्रफल में जमीन उपलब्ध हो जाती है कम्यूनिटी हाल का निर्माण आरम्भ किया जायेगा। इससे आम लोगों द्वारा शादी-विवाह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य अवसरों पर इनका प्रयोग किया जा सकेगा। श्री पालकी ने कहा कि हम हर उस व्यवस्था के प्रति गम्भीर हैं जो नगर की अवाम को सहूलत देने में सहयोगी है। उन्होंने बताया कि हम जल्द ही शहर को आवागमन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति दिलाने हेतु बहुत बेहतर व्यवस्था देने पर भी काम कर रहे हैं। इसके लिये गाजीपुर मोड़ से रेलवे क्रासिंग होते हुये सदर चौक तक यथा सम्भव डिवाइडर बनाकर आवागमन को एकांकी (वन-वे) किया जा रहा है ताकि भीड़ एवं जाम पर कुछ हद तक काबू पाया जा सके। इसी तरह खराब पड़े इण्डिया मार्का हैण्ड पम्पों को भी जल्द से जल्द मरम्मत करने हेतु सम्बन्धितों को निर्देश दिया गया है ताकि पीने के स्वच्छ पानी की उपलब्धता को और बेहतर बनाया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लड्डन भाई, उमर मंसूरी, शकील अहमद, अब्दुल्लाह, राजू, शमशाद अहमद, नेयाज अहमद, वकील अहमद आदि के अतिरिक्त बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *