श्री हनुमान जन्मोत्सव, एक कुण्डीय हनुमत महायज्ञ, रामकथा व श्री रामरथ यात्रा 26 मार्च से 04 अप्रैल तक
मऊ। जिले के मधुबन नगर पंचायत क्षेत्र में विगत 17 वर्षों की भॉति इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव, एक कुण्डीय हनुमत महायज्ञ, संगीतमय रामकथा व श्री रामरथ यात्रा का कार्यक्रम 26 मार्च 2018 से प्रातः 7 बजे से प्रारम्भ होकर 04 अप्रैल 2018 तक समापन होगा।
उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मऊ को कार्यक्रम से अवगत कराते व निमंत्रण देते हुए संस्था के उपाध्यक्ष अमन जायसवाल ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की।
मधुबन नगर पंचायत के श्री हनुमान गली में आयोजित इस भक्तिमय कार्यक्रम का समापन 04 अप्रैल को होगा इस अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। यह जानकारी संतोष जायसवाल (अध्यक्ष), अमन जायसवाल (उपाध्यक्ष), रवि महाजन (मिडिया प्रभारी), शुभम जायसवाल (मंत्री) एवं श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंन्दिर कमेटी मधुबन नगर पंचायत क्षेत्र ने दी।

