बलिया के सतीश चंद श्रीवास्तव को उनकी पुस्तक “चलो आदमी बना जाए“ को मिला बेस्ट सेलिंग एवार्ड
दिल्ली। बलिया जनपद के बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के ककरासो गांव निवासी सतीश चंद श्रीवास्तव को नवजागरण प्रकाशन द्वारा गांधी प्रतिष्ठान नई दिल्ली में आयोजित पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह में उनके लिखी पुस्तक “चलो आदमी बना जाए“ को बेस्ट सेलिंग एवार्ड से नवाजा गया। बलिया की माटी के रहने वाले श्री श्रीवास्तव को मिले इस सम्मान से पूरे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
बिल्थरारोड क्षेत्र के ककरासो गांव निवासी व चेन्नई महानगर के युवा कवि एवं हिन्दी गजलकार सतीश कुमार श्रीवास्तव नैतिक को उनके प्रथम गजल संग्रह “चलो अब आदमी बना जाय“ के लिए बेस्ट सेलिंग सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से जेएनयू के कुल सचिव, प्रो0 प्रमोद कुमार, इग्नू के कुल सचिव प्रो0 जीतेन्द्र श्रीवास्तव, दिल्ली विवि के प्रोफेसर एवं विख्यात अनुवादक पो0 पूरनचंद टंडन, नवजागरण प्रकाषन के प्रकाशक राजकुमार अनुरागी तथा जामिया मिलिया इस्लामिया केन्द्रीय विवि के हिन्दी अधिकारी एवं कवि डा0 राजेश कुमार, टीवी कलाकार एवं कवि मनाज भावुक उपस्थित थे। ककरासो गांव निवासी श्री श्रीवास्तव बिल्थरारोड से प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त कर उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद चले गये। बाद में वे उच्च शिक्षा और शोध संस्थान दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा मद्रास में असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी नियुक्त हुए। इन्हे पंजाब एसोसिएशन चेन्नई द्वारा दो बार सर्वश्रेष्ठ युवा कवि पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उनके इस सम्मान से उनके गांव सहित पूरे क्षेत्र के लोगों में हर्ष की स्थिति है।

