Uncategorized

डीसीएसके महाविद्यालय में बीए, बीएससी में प्रवेश प्रक्रिया शुरु, एमए में अभी नहीं

मऊ। नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज, में शैक्षणिक सत्र 2018- 19 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गया है। प्राचार्य डॉ एके मिश्रा के निर्देश पर प्रवेश प्रक्रिया जानकारी देते हुए प्रवेश परीक्षा संयोजक डॉ सर्वेश पांडेय ने बताया कि बीए, बीएससी प्रथम वर्ष में ऑनलाइन आवेदन आज दिनांक 7 मई से प्रारंभ होकर 30 जून 2018 तक छात्र-छात्राएं कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र संलग्न करके दिनांक 17 मई 2018 से 30 जून 2018 तक महाविद्यालय के काउंटर पर अवश्य जमा कर दें। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय में स्थान सीमित है। छात्रों को आवेदन के लिए कोई दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। एमए प्रथम वर्ष हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, भूगोल व इतिहास में प्रवेश के लिए आवेदन बीए भाग तीन के परीक्षाफल उपरांत शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *