जमीनी विवाद में दो पक्षों में संघर्ष तीन की मौत, तीन घायल
मऊ। जनपद के थाना रानीपुर क्षेत्र के मठिया गांव में 30 वर्षों से जमीनी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में बीती रात को खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगो ने उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सकों ने एक कि हालत गम्भीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं मौके पर कई थानों की फोर्स लगा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक एक पक्ष शिवचंद चौहान व दूसरा पक्ष टुनटुन चौहान के बीच पुराने घर को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था, जो पोखरी की जमीन था, अभी दो दिन पहले ही एक पक्ष शिवचंद चौहान ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर भी दिया था, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते बीती देर रात दोनों के बीच खूनी संघर्ष हो गया और हमलावर घर मे घूसकर तांडव करने लगे। जिसमें गीता पत्नी शिवचन को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई तथा घर में घुसा हमलावर टुनटुन चौहान भी मारा गया। इस घटना में दादा देवकी चौहान व पोता राज को गंभीर हालत में इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक की हालत गम्भीर होते देख चिकित्सको ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीँ घटना की सूचना मिलते ही गाँव मे कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई और रात भर डटी रही। जब इस बात की जानकारी हुई तो गाँव मे लोगो की भीड़ इकट्ठा होने लगी। हालांकि इस घटना गांव में आक्रोश व्याप्त है।

