अपना जिलाखास-मेहमानचर्चा में

भोजपुरी गीत संग्रह “अइसन आज कबीर कहां” के लिए मऊ के कमलेश राय को राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार 

मऊ। अइसन आज कबीर कहां समकालीन भोजपुरी गीत संग्रह पुस्तक के रचनाकार एवं मऊ जिले के मुहल्ला सहादतपुरा स्थित बुनाई विद्यालय निवासी डॉ. कमलेश राय को राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार के लिए चयनित होने की सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गयी। साहित्य, शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डॉ. कमलेश राय मूलरुप से गाजीपुर जनपद के मुर्तजीपुर के निवासी हैं। जबकि वर्तमान समय में डॉ. राय मऊ जिले के मुहल्ला सहादतपुरा स्थित बुनाई विद्यालय के पास अपना निजी आवास बनाकर रहते हैं। डॉ. कमलेश राय के पिता स्व. आदित्यदेव राय किसान थे साथ ही साथ माता स्व. श्रीमती मदिता देवी गृहणी थी। डॉ. कमलेश राय के बड़े भाई अरुण कुमार राय सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। डॉ. कमलेश राय ने हाईस्कूल की शिक्षा गाजीपुर जनपद स्थित विद्यालय से प्राप्त किया है, वहीं गाजीपुर जनपद स्थित मुहम्मदाबाद इण्टरमीडिएट कालेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण किया। जबकि स्नातक स्तर की शिक्षा भी गाजीपुर जनपद के स्वामी सहजानंद महाविद्यालय से ग्रहण किए हैं। जबकि परास्नातक की शिक्षा आजमगढ़ जनपद स्थित डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय से ग्रहण किया है। वहीं पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से पी0एचडी0 की डिग्री हासिल किया है। जबकि वर्तमान समय में डॉ. राय मऊ शहर के डीसीएसके पीजी कालेज में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. राय की शुरु से भोजपुरी साहित्य व गीतों में दिलचस्पी रहे हैं। डॉ. राय की पहली पुस्तक वर्ष 2008 में 61 गीतों का संग्रह तोहरो बिहान दांव पर प्रकाशित हुआ था। साथ ही साथ उनकी समकालीन हिन्दी कविताओं का संग्रह एवं मुक्तकों के संग्रह के साथ ही एक निबंध का संग्रह प्रकाशनाधीन है।
वहीं भोजपुरी फीचर फिल्म चिरैयों ना बोले फिल्म में इनके सात गीत पर्यावरण को लेकर अनुबंधित हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही है। डॉ. कमलेश राय को राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार के लिए चयनित होने की सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गयी। डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार मिश्र समेत प्राध्यापक डॉ. सीपी राय, डॉ. सर्वेश पाण्डेय, डॉ. कंचन राय, डॉ. शीखा तिवारी, डॉ. रशिका रियाज के साथ-साथ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने डॉ. राय को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *