अपना जिला

जच्चा बच्चा के मौत के बाद मृतका के परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप


(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । थाना क्षेत्र के कटाघराशंकर स्थित अवैध रूप से संचालित विमला सेवासदन में ऑपरेशन के दौरान जच्चा की मौत से क्षुब्ध परिजनों ने मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे थाने पहुँच कर चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की माँग किया है ।मामलें को गंभीरता से लेते हुए मधुबन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया । रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर हरिजन बस्ती निवासी रामभवन पुत्र विजय का आरोप है कि अपनी पत्नी अनीता देवी को बच्चे की पैदाइश हेतु बिते 21 मार्च की शाम कटाघराशंकर स्थित विमला सेवासदन में भर्ती कराया था जहा रात्रि लगभग 11 बजे उस का ऑपरेशन कर बच्चे की पैदाइश कराई गई।आपरेशन के दौरान चिकित्सकों की लापरवाही के चलते मेरी पत्नी की मौत होगई।जिस को छुपाकर चिकित्सकों ने मुझ से पच्चीस हजार रुपये लेकर एक स्वीफ्ट कार जिस का नंबर up54 q 0092 था जिस में पत्नी के शव को डाल कर बनारस जाने की बात कहते हुए जाने लगे ।कुछ दूर जाने के बाद मुझे कुछ संदेह हुआ तो मैने 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही  थाने की 112 नंबर डायल पुलिस ने स्वीफ्ट कार को रोकवाते हुए एक एम्बुलेंस की सहायता से पत्नी को फ़ातिमा हॉस्पिटल भेजवाया जहा जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया तदोपरांत परिजन मंगलवार की भोर लगभग चार बजे मधुबन थानें पहुँच कर चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया। मामलें को गंभीरता से लेते हुए  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। वही इस घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के रहमोकरम पर संचालित अवैधानिक प्रसूती गृहों संचालकों में हड़कंप मचा रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *