खास-मेहमान

छत्रिय महासभा भारत एवं विश्व (शिक्षा प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय सचिव बने पारितोष सिंह

मऊ। छत्रिय महासभा भारत एवं विश्व के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह राजू ने क्षत्रिय महासभा भारत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान देते हुए पारितोष कुमार सिंह को राष्ट्रीय सचिव शिक्षा प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने आठ अगस्त के मनोनयन पत्र में ग्राम मोलनापुर निवासी और पेशे से शिक्षक पारितोष कुमार सिंह को राष्ट्रीय सचिव का दायित्व सौंपते हुए अपेक्षा की है कि आप समाज के सर्वांगीण विकास कार्य हेतु महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे । समाज में सक्रिय भूमिका को देखते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुँवर प्रवीण कुमार सिंह डिंपल पारितोष कुमार सिंह को उपरोक्त पद की अनुशंसा की थी । पारितोष कुमार सिंह के मनोनयन से समाज से जुड़े शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। आदर्श शिक्षक सतीश कुमार सिंह ने कहा कि पारितोष सिंह के मनोनयन से शिक्षकों की समस्याओं को हल कराने में सहयोग मिलेगा । शिक्षक नेता अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि पारितोष सिंह पहले से ही शिक्षकों के हित के लिए संघर्ष करते रहे हैं । अब इनकी कार्यकुशलता का लाभ व्यापक पैमाने पर शिक्षकों को मिल सकेगा। अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह ने कहा कि समाज से जुड़े शिक्षक पारितोष कुमार सिंह के मनोनयन से समाज के प्रबुद्ध जनों में हर्ष व्याप्त है। प्रमुख रूप से अशोक सिंह ,आलोक सिंह, अखिलेश सिंह, योगेंद्र प्रसाद सिंह, धनंजय सिंह ,अमित सिंह ,पंकज सिंह तोमर ,दिनेश सिंह, पवन सिंह, अनिल सिंह सेंगर आदि ने नये दायित्व के लिए पारितोष सिंह को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *