अपना जिला

बन्द रेगुलेटर को खोलने पंहुचे दर्जनों गांव के लोग, नवली वासियों से हुई झड़प

◆ एसडीएम घोसी ने रेगुलेटर खोलने वालो के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने का आदेश दोहरीघाट थानाध्यक्ष को दिया

कोरौली /मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवो में जमा बाढ़ के पानी को निकालने के लिए रविवार को बन्धे पर लगा रेगुलेटर खोलने को लेकर ग्रामीणों में झड़प हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।लेकिन स्थिति गम्भीर देख घोसी, मधुबन, कोपागंज थाने की भी फोर्स बुलाई गई।समाचार लिखे जाने तक नवली वासियो और बाढ़ प्रभावित गांवो के ग्रामीणों में तीखी नोख जोख होती रही। मौके पर पहुचे क्षेत्राधिकारी मधुबन व एसडीएम घोसी आशुतोष कुमार राय ने ग्रामीणों को समझा बुझा मामला शांत कराया । एसडीएम घोसी ने सिचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी हाल में रेगुलेटर नही खुलना चाहिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोड़ौली, तारनपुर, लामी,कादीपुर, छुतिधर, सियरहि, फरसरा सहित दर्जनों गांवो व तालो में आजमगढ़ जनपद में छोटी सरयू नदी के टूटे बांध का पानी घुस गया है। जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। खेतों व गांवो में घुसे पानी को निकालने के लिए प्रभावित गांवों के ग्रामीण रविवार को नवली गांव के पास लगा रेगुलेटर खोलने पहुचे थे। ग्रामीणों काफी मशक्कत के बाद आधा रेगुलेटर खोल भी दिया था। लेकिन रेगुलेटर खोलने की खबर जैसे ही नवली गांव के ग्रामीणों को लगी मौके पर लाठी, डंडे के साथ आ धमके और रेगुलेटर को बन्द कर दिया।इसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक तीखी नोख झोख चलती रही।नवली के ग्रामीणों का कहना है कि अगर रेगुलेटर अभी खुला तो पूरा गांव बाढ़ की चपेट में आ जायेगा।पूरे गांव को घाघरा अपने आगोश में ले लेगी।जबकि बाढ़ प्रभावित गांवो के ग्रामीणों का कहना है कि नदी इस समय रेगुलेटर से काफी नीचे चली गई है,इसको खोल देने से गांवो में घुसा पानी नदी में चला जायेगा।डुबी फसले भी खराब होने से बच जायेगी।खोलने और न खोलने को लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।सूचना पाकर मौके पर पहुचे क्षेत्राधिकारी मधुबन राजकुमार ने दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने की कोशिश किया।लेकिन बात नही बन पाई।दोनों पक्ष अपनी अपनी बात पर अड़े रहे ।सूचना मिलने पर पहुचे एसडीएम घोसी आशुतोष कुमार राय ने दोनों पक्षों की बात को सुना और उपस्थित अधिकारियों को रेगुलेटर बन्द रखने का आदेश दिया।वही रेगुलेटर खोलने वाले पांच लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का आदेश दोहरीघाट थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव को दिया।

दोहरीघाट पुलिस ने पांच को उठाया…

कोरौली/ मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नवली में रेगुलेटर खोलने को लेकर हुई झड़प में एसडीएम घोसी आशुतोष कुमार राय के आदेश पर रविवार देर शाम दोहरीघाट पुलिस ने पांच लोगों को उठा लिया।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चार पुरुष तथा एक महिला को रेगुलेटर खोलने के आरोप में दोहरीघाट थाने उठा लाई।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना किसी सुबूत के ही बेगुनाहों को फंसा रही है।जिसने रेगुलेटर खोला उसे न उठा कर पुलिस निर्दोष व्यक्तियों को रेगुलेटर खोलने के आरोप में फंसा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *