घोसी में सपाजनों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
घोसी/मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के लोगों ने 10 सितम्बर 2018 को घोसी तहसील मुख्यालय पर महँगाई, भ्रष्टाचार, किसानों व छात्रों की समस्या व ध्वस्त कानून व्यस्था, महिलाओं के साथ हो रही उत्पीड़न, बढ़ रहे पेट्रोल, डीज़ल, गैस, गिट्टी, बालू, ईट के दाम व बुनकर बेहाली, बिजली बिल वृद्धि, दलित पिछड़ा व शिक्षा मित्र आंंगनबाड़ी, आशा बहुओं के साथ हो रहे उत्पीड़न, बढ़ रही रेप की घटनाओं और समाजवादी पेंशन, लैपटाप बन्दकर गरीब महीलाओं और नौजवानो के हो रहे अपमान व अन्य समस्याओं के विरूद्ध धरना प्रदर्शन सम्पन्न हुआ। इस धरने की अध्यक्षता ज़काल्लाह खान ने की और संचालन राजेन्द्र पाण्डेय ने किया। धरना स्थल पर मौजूद पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान, विधान सभा अध्यक्ष लालचन्द यादव, अमरेन्द्र यादव, जिला सचिव अशफाक खान और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, उसमान ग़नी, नगर मीडीया प्रभारी हस्सान आज़मी, यूथ ब्रिग्रेड जिला कोषाध्यक्ष गोपाल साहनी, नेसार अहमद (अहीर) शम्स तवरेज, सिताराम, विजय यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष शोएब निज़ामी, संजय सिंह, धर्मेंद्र यादव, विजयी यादव, दुर्गा, शिव कुमार राजभर, सूर्यभान यादव, रामचन्द यादव, पंकज यादव, हरेन्द्र, रामवृक्ष यादव, मिलटन खाँ, वसी खान, सालिम, मोअज्जम, राम अवध, शायर सलमान घोसवी, कादीर, नेहाल अख्तर अहमद खान, दुरूल हसन, दिनेश गफूर अहमद नन्हे खान आदि मौजूद रहे।

