कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत MAU पुलिस की कार्यवाही
मऊ। कारोना महामारी के दृष्टिगत जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 24.08.20 को सुबह 8 बजे से दिनांक 25.08.20 को सुबह 8 बजे तक जनपद के समस्त 357 बैरियर प्वाइंट (302 हाटस्पाट एरिया) पर चेकिंग के दौरान 49 व्यक्तियों के विरूद्ध 14 अभियोग पंजीकृत कर 34 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 1668 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 62 वाहनों का चालान तथा 23 हजार 500 रुपये शमन शुल्क वसूले गये।
साथ ही साथ मास्क न लगाने पर किये गये 268 चालान व वसूले गये 20 हजार 800 रुपये जुर्माना तथा लाकडाउन का उलंघन करने पर 103 चालान व वसूले गये 07 हजार 700 जुर्माना सहित कुल 52 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जनपद में भीड़-भाड़ वाले जगहों, बैंको, बाजारों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास सोशल डिस्टेंशिंग का अनुपालन कराया जा रहा है।

