अपना जिला

किशोरियों को निःशुल्क वितरित की सेनेटरी पैड और आयरन गोली

■ ग्लोबल मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

मऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के मिशन निदेशक के आदेश पर प्रदेश में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के जागरूकता हेतु प्रति वर्ष होने वाले अंतरराष्ट्रीय मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे का आयोजन मऊ जनपद में सोमवार को किया गया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एक महत्वपूर्ण घटक है, जिसमें 10 से 19 वर्ष की किशोरियों में महावारी स्वच्छता प्रबंधन के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में “किशोरी सुरक्षा योजना” क्रियान्वित की जा रही है।

जनपद में जागरूकता हेतु राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत तरह-तरह गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बढ़राव ब्लॉक के सीएचसी के सभागार में अधीक्षक डॉ॰ अशोक के निर्देश में आरबीएसके टीम की के डॉ. उम्मूल ओला ने 55 किशोरियों को महावारी स्वच्छता की जानकारी देने के साथ ही सेनेटरी पैड और आयरन की गोली निःशुल्क वितरित की। टीम के अन्य सदस्य डॉ इंद्रकेश, ऑप्टोमेट्रिस्ट, स्टाफ नर्स, साथ ही ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर प्रेमलता गुप्ता ने सहयोग प्रदान किया।

सीएमओ डॉ. सतीशचन्द्र सिंह ने बताया की राष्ट्रीय किशोरी स्वाथ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र, सरकारी स्कूलों (अपर प्राइमरी से इंटर तक), आंगनबाड़ी केन्द्रों में चिन्हित किशोरियों को शासन द्वारा निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए जाते हैं। मिशन निदेशक के आदेशानुसार जनपद के कार्यरत सभी स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग एवं समन्वय से जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर ग्लोबल मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे की जागरूकता के तहत कार्यक्रम किये जा रहे हैं।

आरबीएसके के डीईआईसी मैनेजर अरविन्द वर्मा ने बताया कि सभीकार्य दिवसों में किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत किशोरियों को निःशुल्क वितरित किये जाते हैं। ग्लोबल मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे का आयोजन पर जिले के सभी ब्लाकों पर स्वयं सेवी संस्थाओ और आरबीएसके की टीमों की मदद से विभिन्न गतिविधियों का आयोजित करने के साथ-साथ किशोरियों में सेनेटरी पैड और आयरन की गोली निःशुल्क वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *