अपना जिला

कमाल का विभाग : विद्युत कनेक्शन वितरीत, विद्युत आपूर्ति का पता नहीं

नदवासराय/मऊ। विकास खण्ड कोपागंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत रसूलपुर में विगत कई वर्षो से राजीव गांधी ग्रामीण विद्युत योजना के तहत गांव में 11 केवी का ट्रान्सफार्मर विभाग द्वारा लगाया गया। इस ट्रान्सफार्मर से गांव के 28 व्यक्तियों को विद्युत कनेक्शन तो वितरीत कर दिया गया, लेकिन मेन ट्रान्सफार्मर से विद्युत आपूर्ति अभी तक नहीं की गई है। जबकि विभागीय लापरवाही व उपेक्षा पूर्ण रवैये के चलते विद्युत कनेक्शनधारियों के नाम से विगत कई वर्षो से बिजली बिल भेजा जा रहा है। जिससे गांव के लोगों में काफी असन्तोष व आक्रोश व्याप्त है। इस सम्बन्ध में गांव के हरिश्चन्द्र, रामपाल, मनोज, रामबृक्ष, सुबेदार, चन्द्रबली आदि लोगों ने मामले के निस्तारण के सम्बन्ध में तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दे रहे है। इसके बाद भी विभाग जांच के नाम पर हीलाहवाली कर रहा है। इस सम्बन्ध में तत्कालीन जेई अजय मिश्रा ने अपनी रिपोर्ट में गांव के व्यक्तियों द्वारा विद्युत उपयोग न किए जाने की स्पष्ट आख्या उच्चाधिकारियों को भेजी थी। कई वर्ष बीतने के बाद भी अवैध विद्युत बिल का आना जारी है। इस सम्बन्ध में गांव के कैलाश, नगरू, केदार, श्यामदेव, रामफल आदि का कहना है कि हम लोगों का आर्थिक व मानसिक शोषण करने को तैयार है। यदि विभाग अपनी व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं करता है तो हम ग्रामीण विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरने को विवस होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *