Uncategorized

ऑपरेशन नमस्ते” के तहत 2सौ परिवारों के मदद के लिये आगे आई, माता मंगला जी और भोले जी महाराज

मऊ । कोरोना (कोविड-19) महामारी तथा लाकडाउन के दौरान जरूरतमंद परिवारों के लिए हंस फाउंडेशन के संस्थापक करुणामयी माता मंगला जी एवं परम पूज्य श्री भोले जी महाराज मसीहा बने। श्री ब्रहमबाबा फाउंडेशन-मऊ द्वारा कोविङ-19 महामारी तथा लाकडाउन के दौरान करुणामयी माता मंगला जी एवं परम पूज्य श्री भोले जी महाराज से अनुरोध किया कि जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री का सहयोग प्रदान किया जाए, जिस अनुरोध को माता मंगला जी व श्री भोले जी महाराज ने स्वीकार किया। आज अनेक प्रांतों में माता मंगला जी श्री भोले जी महाराज की प्रेरणा से हंस फाउंडेशन “ऑपरेशन नमस्ते” के तहत सेवा में लगा हुआ है। अनेक प्रांतों में हंस फाउंडेशन जरूरतमंद लोगों का साथी बना है। प्रथम चरण में खादय सामग्री 50 चिन्हित परिवारों में वितरित जिला प्रशासन के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया है। आज दूसरे चरण के वितरण हेतू 150 आवश्यक खाद्य सामग्री की किट सौपी गई। इस तरह से फाउन्डेशन के द्वारा अबतक कुल दो सौ (200) जरूरतमंद परिवारों को लाभ पहुंचाया गया।

जिसमें प्रत्येक लोगों को 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 1किलो अरहर दाल, 1 किलो मसूर दाल, एक पैकेट हल्दी, एक पैकेट मसाला, आधा लीटर सरसों का तेल, आधा किलो चीनी, सौ ग्राम चायपत्ती, नमक आधा किलो, हाथ धोने नहाने के लिए एक एक साबुन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह खाद्य सामग्री संस्था द्वारा चिन्हित लोगों को जिला प्रशासन के सहयोग से वितरित की जाएगी।

जिला प्रशासन को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते समय महात्मा परम् ज्ञानानन्द जी, श्री रामविलास सैनी जी, अरविंद कुमार, कौशल सिंह, अवधेश चौबे, संजय मद्देसिया, नागेंद्र सिंह बागी, श्रीमती लक्ष्मी सिंह, एड.सुनील पांडे, राजू सिंह उर्फ मुड्डू सिंह, राकेश सिंह तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *