Uncategorized

मऊ : दो कोरोना पॉजिटिव और मिले

मऊ। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी बना हुआ है। गुरुवार को प्राप्त रिपोर्ट में भी जनपद के दो लोग पॉजिटिव पाए गए। उक्त दोनों लोग गत दिनों मुंबई से आये थे।
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आज प्राप्त 30 रिपोर्ट में 2 पॉजिटिव व 28 लोग निगेटिव पाए गए। उक्त दोनों लोग फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के रहने वाले हैं जिसमें एक धर्मपुर गांव व दूसरा फतेहपुर मंडाव का रहने वाला है। उक्त दोनों व्यक्तिगत दिनों मुंबई से वापस लौटे थे, जिनका 21 मई को सैंपल भेजा गया था। जिसमें से धर्मपुर गांव निवासी व्यक्ति पूर्व से ही जिला मुख्यालय पर कोरोन्टाइन सेंटर में रखा गया है।
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक जनपद में कुल 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसमें एक व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घर जा चुका है। आज जनपद के फतेहपुर मंडाव ब्लाक अंतर्गत धर्मपुर गांव को आठवां हॉटस्पॉट जोन बनाया गया। गौरतलब हो कि अब तक जनपद से 1238 लोगों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें से 791 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो गए, जबकि शेष लोगों के रिपोर्ट अभी आने बाकी हैं।
श्रीराम जायसवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *