एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद
मऊ। थाना *दक्षिणटोला* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जहांगिराबाद के पास से दिलशाद पुत्र जलील अहमद निवासी भटकुआपट्टी थाना दक्षिणटोला मऊ के कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 184/20 धारा 3/25 आयुद्य अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
*1* . दिलशाद पुत्र जलील अहमद निवासी भटकुआपट्टी थाना दक्षिणटोला मऊ।
*बरामदगी-*
*1* . एक अदद तमंचा मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर।

