कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु व्यापारियों को जागरूक करेगा व्यापार मंडल
मऊ । वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा । कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क पहनना अत्यावश्यक है। उक्त विचार हैं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता के।

डॉ गुप्ता ने कहा कि हम सभी व्यापारियों को उत्तर प्रदेश शासन तथा उच्च न्यायालय के मंशा के अनुरूप लॉकडाउन के निर्देशों का स्वयं कड़ाई से पालन करना होगा। डॉ गुप्ता ने कहा कि सभी व्यापारियों से आग्रह भी करना है की किसी भी कीमत पर लॉक डाउन के निर्देशों का उल्लंघन न हो। क्योंकि जान है तो जहान है वरना सब कुछ सुनसान है। डॉ गुप्ता ने कहा कि सभी व्यापारी साप्ताहिक तथा लॉक डाउन के नियमों का प्रादेशिक निर्देशानुसार पालन करें तथा दुकानों को निर्धारित समय पर ही खोलें और निर्धारित समयानुसार बिना किसी बल प्रयोग की अपेक्षा किए बंद कर दें।
इसके साथ – साथ दुकानों पर सैनिटाइजिंग की व्यवस्था अवश्य रखें ।बिना मास्क लगाए ग्राहकों को पहले मास्क उपलब्ध करावें फिर सामान की बिक्री करें। दुपहिया वाहनों पर भी बिना हेलमेट के ना चले तथा ऑटो रिक्शापर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही यात्रा करें। डॉ रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि यथासंभव यात्रा स्थगित ही रखें । उन्होंने कहा कि पाँच पांच व्यापारियों की टीम घूम घूम कर व्यापारियों को जागरूक करेगी।
