114 लीटर अवैध देशी/कच्ची शराब बरामद, 07 गिरफ्तार
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ मनोज कुमार सोनकर के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.08.20 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *दक्षिणटोला* पुलिस द्वारा बख्तावरगंज के पास से मु0जाहिद पुत्र शौकत अली निवासी हमीदपुरा थाना दक्षिणटोला के कब्जे से 20 लीटर, थाना *मुहम्मदाबाद* पुलिस द्वारा ढोलनापुर से यामदेव पुत्र छोटूराम निवासी हरनासाथ थाना मुहम्मदाबाद के कब्जे से 20 शीशी (200 मिली0) बन्टी बबली, थाना *मधुबन* पुलिस द्वारा गजियापुर से अविनाश पुत्र रामचन्द्र निवासी भानपुर दुबारी मधुबन के कब्जे से 20 लीटर देशी शराब, थाना *दोहरीघाट* पुलिस द्वारा बडकी बारी से रामसरिख पुत्र शिवशंकर निवासी बड़की बारी थाना दोहरीघाट के कब्जे से 40 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब, थाना *कोपागंज* पुलिस द्वारा रेवडीडीह से राजेश पुत्र कल्पनाथ निवासी डाडी थाना कोपागंज के कब्जे से 10 लीटर, थाना *हलधरपुर* पुलिस द्वारा गहनी तिराहा से हरेराम पुत्र अन्तु, प्रदीप पुत्र राजाराम दोनों के कब्जे से 10-10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

