उप चुनाव में शानदार जीत पर सपा-बसपा के एक साथ लगे जिन्दाबाद के नारे
मऊ। नगर के सदर चौक पर सपाइयों ने फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा की शानदार जीत में मिठाई बांटी और पटाखे छोड़कर गगनभेदी नारे लगाए। लोगों ने कहा कि बुआ भतीजा हो गए पास, हवा में उड़ गए फेकू दास। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के एक साथ जिंदाबाद नारा लगने के साथ दोनों दलों के झंडे लो हाथों में लेकर लहराते रहे लोगों ने कहा कि यह बहुत बड़ी जीत है भाजपा ने लोगों को सिर्फ छलावा दिया है।
इस अवसर पर अरशद जमाल पूर्व चेयरमैन, अल्ताफ अंसारी, साधु यादव, ज़हिर सेराज, मुख्तार हुसैन, राम हरि चौहान, बसपा नेता अख्तर भर्ती, पीस पार्टी के ज़ुबैर,सलाम शामियाना, हाजी इरफान, आताउल्लाह, एखलाक अहमद, फय्याज साभासद, दानिश इरफान सहित सैकड़ो.लोग मौजूद थे।

